यहां मतदान बन्द करने पर हुआ बबाल, पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। यहां माहीग्रान में शाम पांच बजे के बाद लाइन में लगे लोगों ने मतदान करवाने के लिए हुए मतदान के बाद स्थिति हुई तनावपूर्ण। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन में खड़े लोगो को मतदान कराने को लेकर यहां बबाल शुरू हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मतदान करवाने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया, जो एक युवक को जा लगा। इस पर हंगामा और बढ़ गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों पर लाठियां फटकारी, जिससे भगदड़ मच गया। वहीं, भगदड़ में कई महिलाएं और युवती घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने को लेकर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी पति सचिन गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी पति यशपाल राणा ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में सुबह से ही पुलिस-प्रशासन ने माहीग्रान मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान करवाया है। शाम तक लोग लाइन में लगे रहे। पांच बजते ही मतदान केंद्र बंद कर दिया गया। जिसके चलते हजारों लोग मतदान नहीं कर पाए। आरोप लगाया कि लोगों ने मतदान कराने की मांग की तो पुलिस ने लाठीचार्ज की है। वहीं देर शाम तक लोग मतदान शुरू करवाने को लेकर धरने पर बैठे रहे। विधायक ममता राकेश जोर-जोर से रोने लगीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: many people were injured many people were injured in the police lathicharge Roorkee News the police lathicharged there was an uproar after the voting was closed There was an uproar here after the voting was closed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More