नंधौर नदी में अचानक आएं पानी से खनन कार्य में लगे मजदूरों और वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंधौर नदी में शनिवार (आज) अचानक पानी आ गया, जिससे नदी में खनन कार्य में लगे मजदूरों और वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, जबकि खनन में लगे कई डंपर और मशीनें नदी के बीच ही फंस गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में पानी का बहाव इतनी तेजी से बढ़ा कि खनन क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को कुछ समझ में ही नहीं आया। मजदूरों और वाहन चालकों ने किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने में सफलता पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब अचानक पानी का बहाव तेज हुआ। खनन क्षेत्र में काम कररहे लोगों ने आनन -फानन में अपने वाहनों को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ डंपर तो समय रहते बाहर आ गए, लेकिन कई वाहन तेज बहाव के कारण पानी में ही फंस गए। बताया जा रहाहै कि कुछ डंपर आंशिक रूप से डूब भी गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

 

हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने नदी किनारे हो रहे अवैध खनन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news mining work panic caused Sudden water flow in Nandhaur river Sudden water flow in Nandhaur river caused panic among the workers and drivers engaged in mining work uttarakhand news workers and drivers उत्तराखण्ड न्यूज खनन कार्य नंधौर नदी में अचानक आया पानी मची अफरा-तफरी मजदूरों और वाहन चालकों हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More