उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। यह यात्रा प्रातः 10 बजे उत्थान मंच, हीरानगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः उत्थान मंच पर समाप्त होगी। पुलिस ने इस दौरान शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और आवागमन के विशेष प्रबंध किए हैं।

शोभा यात्रा का मार्ग:

शोभा यात्रा का मार्ग उत्थान मंच, हीरानगर से शुरू होकर जेल रोड – जेल रोड तिराहा – अर्बन बैंक तिराहा – कालाढूंगी तिराहा – रोडवेज चौराहा – तिकोनिया चौराहा – वर्कशॉप लाइन – रोडवेज पूर्वी गेट — भारद्वाज होटल तिराहा – ताज चौराहा – मीरा मार्ग – सिंधी चौराहा – कालाढूंगी तिराहा – जेल रोड तिराहा – जेल रोड होते हुए वापस उत्थान मंच हीरानगर तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस के अनुसार, जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक शोभा यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर होगी, जबकि कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक बाई ओर रहेगी। इस दौरान छोटे और बड़े मालवाहक वाहन तथा अति आवश्यक सेवा से जुड़े वाहन (जैसे गैस, दूध, तेल) अपने आवागमन के लिए बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

बसों के लिए डायवर्जन प्लान:

  • उत्तराखंड और अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसें शोभा यात्रा मार्ग के अनुसार तटीय तिराहों पर रोकी जाएंगी और केवल शोभा यात्रा गुजरने के बाद ही रोडवेज स्टेशन तक पहुँच सकेंगी।
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज/केमू स्टेशन तक पहुँचेंगी। यदि शहर में यातायात दबाव अधिक हुआ, तो डायवर्जन गौलापार रोड और तीनपानी तिराहा के माध्यम से किया जाएगा।
  • सिडकुल और वोल्वो बसों के लिए भी विशेष डायवर्जन मार्ग तय किए गए हैं, जिनमें पंचायतघर तिराहा, गौलापार रोड, हाईडिल तिराहा और अन्य तिराहों से होकर आवागमन होगा।
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन:

  • शोभा यात्रा के विभिन्न चरणों में छोटे वाहनों के लिए मुख्य मार्ग में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • जेल रोड तिराहा और कालाढूंगी तिराहा मार्ग से आने वाले वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा/लाईफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा और मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन गौलापार रोड और पनचक्की तिराहा होते हुए लालडॉट, ऊंचापुल चौराहा मार्ग से जाएँगे।
  • काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी पनचक्की तिराहा और चंबल पुल मार्ग से डायवर्जन किया जाएगा।
  • शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन और सिंधी चौराहा तक पहुँचने पर सिंधी/सिटी चौराहा, कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा, तिकोनिया चौराहा और गोला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

विशेष प्रावधान:
भोलानाथ स्टैंड कालाढूंगी रोड से संचालित होने वाले टैम्पू और ई-रिक्शा बालिका इंटर कॉलेज के सामने रोड के बाई ओर संचालित होंगे।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि शोभा यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि पर्व के दौरान शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Grand procession on January 14th for the Uttarayani festival Haldwani news Traffic diversions in Haldwani on January 14th Traffic diversions will be in place in Haldwani city on January 14th for the grand procession celebrating the Uttarayani festival uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में 14 जनवरी को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More