पति का अंतिम संस्कार कर लौटी महिला का घर चोरो ने किया खाली  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गांव से पति का अंतिम संस्कार कर लौटी महिला का घर चोरो ने किया खाली। हजारों के जेवरात और सामान हुआ गायब। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा पुलिस चौकी स्थित राजेंद्र नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति का देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ पति के मूल गांव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गई थीं। शुक्रवार को जब वह मुजफ्फरनगर से हल्द्वानी अपने घर लौटीं तो घर के मेन गेट पर ताला लगा था जबकि अंदर के ताले टूटे मिले। महिला ने बताया कि घर के अलमारी में रखें सोने के जेवरात के साथ-साथ अन्य सामान और करीब 40 हजार रुपये चोर चुरा कर अपने साथ ले गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की जहां पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर में पिछले हिस्से के दीवार से दाखिल होते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Thieves vacate the house of a woman who returned after performing the last rites of her husband Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More