उत्तराखण्ड में इस बार मानसून समय से पहले 10 जून तक हो जाएगा सक्रिय, औसत से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की भी संभावना  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून समय से पहले 10 जून तक सक्रिय हो जाएगा, जो सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले होगा। साथ ही इस बार राज्य में औसत से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर पहाड़ी जिलों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। कई क्षेत्रों में तेज बौछारें और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, 5 जून के बाद बारिश की तीव्रता कुछ समय के लिए कम हो सकती है। मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में बरसात का क्रम जोर पकड़ेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में दीर्घकालिक औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन और आपदाप्रबंधन विभागों को सतर्क कर दिया गया है। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाओं को देखतेहुए संबंधित एजेंसियों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जून की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे और मानसून के शुरुआती दौर में ही अच्छी बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 जून तक हो जाएगा सक्रिय before time dehradun news Monsoon in Uttarakhand six percent more than the average the monsoon will become active before time by June 10 there is a possibility of rain there is also a possibility of six percent more rain than the average This time in Uttarakhand uttarakhand news Weather news will become active by June 10 उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में मानसून औसत से छह प्रतिशत अधिक देहरादून न्यूज बारिश की संभावना मौसम समाचार समय से पहले

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More