भारी मात्रा में अवैध शराब व चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखण्ड। पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगातार कार्रवाई में SOG और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 पेटी अवैधशराब के साथ एक शराब तस्कर व बागेश्वर पुलिस ने 1.20 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव की दृष्टिगत चेकिंग अभियान में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरेली रोड में नेगी भोजनालय की चेकिंग करने पर मालिक के कब्जे से 16 पेटी अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

वहीं बागेश्वर जिले में भी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार (आज) नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से कुल 1.20 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गईं।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 2,02,000 बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश गोस्वामी (25 वर्ष) निवासी ग्राम गुलेरा, जिला बागेश्वर और करन कुमार (23 वर्ष) निवासी ग्वालदम, थाना थराली, जिला चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है.ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news huge quantity of illegal liquor and hashish kumaon news three accused arrested Three accused arrested with huge quantity of illegal liquor and hashish uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊं न्यूज क्राइम न्यूज तीन आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में अवैध शराब व चरस

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More