बाबा से तीन लाख रुपये की रकम लूट मौज-मस्ती को निकले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गोपेश्वर।  बाइक का शौक पूरा करने के लिए दो नाबालिग सहित तीन आरोपितों ने झोपड़ी में रहने वाले बाबा से तीन लाख रुपये की रकम लूट ली और देहरादून से दो पल्सर बाइक खरीदी। नई बाइक लेकर आरोपित बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विष्णुप्रयाग के पास बलदौड़ा में पीड़ि‍त बाबा ने उन्हें पहचान लिया और आरोपित दोनों नाबालिग व एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


21 जून को बाबा रामलखन हनुमान दास थाना गोविंदघाट पांड़ुकेश्वर निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक दशक से पांडुकेश्वर में रहता है और दान दक्षिणा से अपना जीवन यापन करता है। 20 जून की रात्रि को करीब एक बजे के आसपास तीन लड़के उनकी झोपड़ी में आए और बीड़ी माचिस मांगने लगे। मना करने पर गाली गलौज की। बाबा ने बताया अनहोनी का अंदेशा होने पर वह अपनी पोटली लेकर झोपड़ी से जाने लगे। परंतु आरोपितों ने पोटली जबरदस्ती छीन ली और स्कूटी में भाग गए। पोटली में दान दक्षिणा के दो से तीन लाख रुपये व चांदी के गिलास व पहनने के कपड़े थे।लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर के निर्देशन में थानाध्यक्ष गोविंदघाट नरेन्द्र सिंह व उप निरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस व पीड़ि‍त बाबा आरोपितों का स्केच बनाने के लिए जोशीमठ आ रहे थे। इसी दौरान विष्णुप्रयाग के पास बलदौड़ा में तीन लड़के मोटर साइकिल में बदरीनाथ की ओर जाते दिखे। बाबा ने उन्हें पहचान लिया। पुलिस ने उनको रूकने का इशारा किया तो वे मोटरसाइकिल को मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर पूछताछ की तो लूट का राज खुल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित 18 वर्षीय अखिलेश निवासी फारेस्ट कालोनी जोशीमठ व दो किशोरों को मौके से संरक्षण में लेकर लूट की घटना का अनावरण किया। अखिलेश की तलाशी लेने पर उसके पास से 1200 रुपये बरामद हुए। लूट के रुपये से खरीदी गयी पल्सर, चांदी का गिलास व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है। जबकि दोनों किशोरों को किशोर बोर्ड गोपेश्वर में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

आरोपितों ने पहले ही बाबा से लूट की साजिश रची थी। तीनों जोशीमठ में मिले थे व स्कूटी से पांडुकेश्वर आए थे। रात को दुकानें बंद होने के बाद बाबा की कुटिया में पहुंचे और बाबा की रुपये से भरी पोटली लेकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया लूट के अगले दिन वह सुबह बस से देहरादून के लिए निकल गए। देहरादून में राजपुर रोड से बाइक शोरूम से दो पल्सर बाइक कुल दो लाख 85 हजार रुपये कीमत की खरीदी गई। पोटली में कुल तीन लाख रुपये थे। आरोपितों ने बताया कि कुछ रकम उन्होंने अपनी मौज मस्ती में खर्च कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Three accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More