किच्छा। ऊधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम सुतईया में चोरी किए गए चावल के कट्टे के विवाद में तीन आरोपियों ने अपने दोस्त की धारदार हथियार और पाटल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। युवक नौ फरवरी से लापता था। पुलिस ने बुधवार को युवक का शव गांव के बाहर खंडहर से बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय बंटी गोस्वामी पुत्र सुरेश नाथ गोस्वामी निवासी ग्राम सुतईया नौ फरवरी की रात आठ बजे से अपने घर से लापता था। दो दिन तक घर वापस नहीं आने पर उसकी पत्नी गुड्डी ने 11 फरवरी को पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति बंटी सामान लेने पास की दुकान पर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर जब वह उसे तलाशने गई तो बंटी गांव के ही विशाल उर्फ वियेश पुत्र शिव दयाल से बात कर रहा था। रात दस बजे के बाद से बंटी का मोबाइल बंद आने लगा। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि बंटी के साथ अंतिम समय में विशाल, विपिन और सूरज थे। पुलिस ने विशाल उर्फ वियेश पुत्र शिव दयाल को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बंटी की हत्या का राज उगल दिया। उसने बताया कि चोरी के चावल के कट्टे के 2500 रुपयों का बंटवारा नहीं करने पर उसने व उसके साथी विपिन पुत्र रामबाबू, सूरज पुत्र शंकर लाल निवासी ग्राम सुतईया ने मिलकर बंटी की धारदार हथियार और पाटल वार कर से हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बंटी का शव गांव के बाहर खंडहर से बरामद कर लिया। साथ ही वहां से हत्या में प्रयुक्त पाटल और बंटी का मोबाइल भी बरामद किया।
ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी को पुलभट्टा थाने में ग्राम सुतईया की गुड्डी ने अपने पति बंटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि बंटी के साथ अंतिम समय में विशाल, विपिन और सूरज थे। बंटी सुतईया गांव में संपन्न परिवार से माना जाता है। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर पर उसकी मां, पत्नी व दो बच्चे हैं। बंटी नशे का आदी हो गया था। इससे उसकी दोस्ती भी नशेड़ी युवकों के साथ हो गई। नशा पूरा करने वह चोरी और झपटमारी जैसे अपराधों को अंजाम देने लगे। बंटी अपने साथियों के साथ भी दंबगई से पेश आता था। इस कारण उसका अपने साथियों से अक्सर विवाद हो जाता था। इधर चोरी के चावल के कट्टे से मिले 2500 रुपये का बंटवारा नहीं होना नशेड़ी दोस्तों को बेहद खल गया और बंटी को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली।
आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में में पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक पंकज कुमार, धीरज वर्मा, प्रकाश चन्द, फिरोज खान, धरमवीर सिह, चारू पंत सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]