थाना प्रभारी की गाड़ी और रोडवेज बस पर पथराव कर दरोगा को घायल करने के आरोपी तीन कांवड़ियों को भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी की गाड़ी और रोडवेज बस पर पथराव कर दरोगा को घायल करने के मामले में आरोपी तीन कांवड़ यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र निवासी सुल्तानपुर थाना बवाना दिल्ली, गोविंद कुमार निवासी ग्राम टेढ़ी थाना सुरेरी जिला मथुरा, सुमित निवासी ग्राम चोन डेरे थाना डिबाई जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिसकर्मी को गंभीर चोट पहुंचाने, लोक सेवक को रोकने -हमला करने, बलवा सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के मुताबिक, टोल प्लाजा बहादराबाद के पास पुलिस बल तैनात था। यहां कांवड़ यात्री टोल की सभी लाइनों पर कांवड़ रखकर आराम कर रहे थे और मार्ग को अवरुद्ध कर रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रास्ता खाली करने के लिए समझाया तो अधिकांश चले गए, जबकि कुछ नहीं माने और उत्तेजित होकरअन्य कांवड़ यात्रियों को भी भड़का दिया। फिर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए टीम, पुलिस वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों पर पथराव कर दिया था। पत्थर लगने से एएसआई कर्म चौहान घायल हो गए थे। थाना प्रभारी के वाहन के अलावा रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of injuring the inspector haridwar news Kanwar Yatri pelting stones on the vehicle of the police station in-charge and the roadways bus sent to jail Three Kanwariyas accused of pelting stones on the vehicle of the police station in-charge and the roadways bus and injuring the inspector three Kanwariyas sent to jail uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांवड़ यात्री तीन कांवड़ियों को भेजा जेल थाना प्रभारी की गाड़ी और रोडवेज बस पर पथराव दरोगा को घायल करने के आरोपी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More