नहाने के दौरान दिल्ली के तीन कांवड़िये बहे नदी के तेज बहाव में, दो की हुई मौत एक की रेसक्यूं कर बचाई जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां सहस्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली के तीन कांवड़िये पानी के बहाव में बह गए। इनमें से एक को तो बचा लिया गया। जबकि दो की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सु कई कांवड़िये गुरुवार दोपहर सहस्रधारा पहुंचे थे। करीब तीन बजे जब वह वहां नहा रहे थे तो पानी का बहाव तेज था। इस दौरान नहाते वक्त इनमें से एक का पैर फिसला और पानी में बहने लगा। दो साथी बचाने को नदी में कूदे। तीनों तेज बहाव में बहने लगे। इनमें एक ने कुछ दूरी पर पत्थर पकड़कर खुद को बचाया। जबकि दो दूर तक बहते चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहले पत्थर के सहारे फंसे युवक को निकालते हुए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अन्य दो की तलाश की गई। वह सहस्रधारा से काफी आगे मिले जहां नदी चौड़ी होने पर बहाव हल्का हो जाता है। वहां से अस्पताल भिजवाया गया तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 
मृतकों की शिनाख्त इंदरपाल पुत्र रामसुख निवासी ई ब्लॉक, सुलतानपुरी दिल्ली और भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल सिंह निवासी अमन विहार, सुलतानपुरी दिल्ली के रूप रूप में हुई। दोनों साथियों की मौत के बाद उनके साथ अन्य कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। घायल की पहचान मनोज निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। आईटी पार्क चौकी इंचार्ज शोयब अली ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news one was rescued and saved three Kanwariyas drowned while bathing three Kanwariyas of Delhi drowned in the strong current of the river two died uttarakhand news While bathing

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More