मैक्स वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगो की हुई मौत एक घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
श्रीनगर गढ़वाल। यहां कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला – मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंडुला – मैखंडी मोटर मार्ग पर शाम चार बजे सेमला व काटल के बीच में मैक्सवाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है वाहन इस मार्ग से न्यूली की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस एवं राजस्व टीम ने राहत कार्य कर शवों को खाई से निकाला। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया ( 31 ) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। दुर्घटना में मनोज (29) निवासी अमरोली घायल हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Max vehicle falls into ditch one injured one injured as Max vehicle falls into ditch Srinagar Garhwal News three dead three killed uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More