यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से तीन की मौत, दो अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। नैनबाग तहसील के बेल गांव के समीप बुधवार रात एक यूटीलिटी खाई जा गिरी। जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि चालक सहित दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

गांव के लोगों के अनुसार, बुधवार रात एक यूटीलिटी विकासनगर से बेल गांव जा रही थी, जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। बेल गांव से कुछ दूरी पहले ही यूटीलिटी के ब्रेकफेल हो गए और वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही थत्यूड़ थाना पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान सड़ब तल्ला गांव के राजेश सिंह और बेल मल्ला गांव के गोविंद सिंह खत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेल तल्ला गांव के कुंवर सिंह सजवाण ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, बलबीर सिंह रावत निवासी सड़ब मल्ला गांव और चालक मनोज राणा निवासी सड़ब तल्ला को नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। घायलों और मृतकों को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस ने खाई से निकाला। थत्यूड़ थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सिलवाड़ पट्टी के अठज्युला उप पट्टी में मातम छाया हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More