परचून कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की लूटपाट 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक परचून कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कारोबारी को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 
 
शकुंभरी एनक्लेव कॉलोनी निवासी नितिन गर्ग की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे परचून की दुकान है। बुधवार रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बाइक सवार एक बदमाश ने तुरंत ही मिर्ची पाउडर उनके मुंह पर फेंक दिया। जिससे वह झटपटा गए बदमाशों ने तुरंत ही उनसे रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। कारोबारी के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहांएकत्रित हुए और तुरंत ही उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले की जानकारी पाकर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस कारोबारी के घर पर पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस ने कारोबारी से पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों ने हजारों रुपए की लूट की है, हालांकि अभी लूट के रकम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news three miscreants riding a bike committed robbery Three miscreants riding a bike committed robbery by throwing chilli powder in the eyes of a grocer Throwing chilli powder in the eyes of a grocer uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More