टैक्सी द्वारा दिल्ली से काशीपुर आ रहे तीन की मौत के साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। दिल्ली से काशीपुर टैक्सी में सवार होकर आ रहे तीन की मौत के साथ दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह बीते रविवार की शाम को टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी चालक आकाश दीप छीना यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम पुत्र बुदूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इसी दौरान आईटीआई थाना के ग्राम पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य सवारी फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Five people traveling from Delhi to Kashipur kashipur news three dead Three people died and two were seriously injured in a car accident while traveling from Delhi to Kashipur by taxi two seriously injured udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज तीन की मौत दिल्ली से काशीपुर आ रहे पांच लोग दुर्घटना न्यूज दो लोग गंभीर रूप से घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More