यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत के साथ ही पांच लोग

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

विकासनगर/देहरादून। यहां कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास मंगलवार को यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हुए है।सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। 

 
जानकारी के अनुसार यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था।जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत होगई। वही 5 लोग घायल बताये गए हैं। 
 
 
यूटिलिटी हादसे में लूसो देवी पत्नी नंदूदास उम्र 65 वर्ष, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून, गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना उम्र 35 वर्ष, निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून, धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून की मौत हो गयी। इस हादसे में एक महिला लूसो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाते समय गीता देवी और अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी की मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news three people died and five were injured in the accident Three people died and five were injured when a utility vehicle fell into a ditch Utility vehicle fell into a ditch uttarakhand news Vikasnagar/Dehradun News उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में तीन लोगों की मौत यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा विकासनगर/देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More