ऊधमसिंह नगर में दो हादसों में दंपती सहित तीन लोगों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में दो हादसों में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। आम्बेडकर चौक पर डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया और दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं खटीमा रोड पर शंकर फार्म के ई रिक्शा से टकराकर सड़क के दूसरी ओर गए छोटा हाथी से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।
 
शनिवार की सुबह खटीमा की ओर से आ रहे छोटे हाथी ने किच्छा की ओर से आ रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी उछल कर डिवाइडर को पार कर सड़क के दूसरी ओर जा रहे दो भाइयों की बाइक पर जा गिरा। हादसे में बहेड़ी के ग्राम खतोला निवासी बाइक सवार अंबा प्रसाद गंगवार (48), उनका भाई गिरीश गंगवार के अलावा ई रिक्शा चालक नन्हे शाह, उसकी पत्नी आमना के अलावा पूजा, कौशल्या निवासी चमननगर कोटखर्रा बुरी तरह घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अंबा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर गिरीश गंगवार और नन्हे शाह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा शहर के आंबेडकर चौक पर हुआ। बरेली की तरफ से आ रहे खाली डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार मोहन सिंह (48) और उनकी पत्नी उमा बिष्ट (42) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उमा डंपर के अगले टायर और मोहन पिछले टायर के नीचे आकर कुचल गए थे। हादसा होने के बाद चालक डंपर को स्टार्ट छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत की सूचना पर विधायक तिलकराज बेहड़ सीएचसी पहुंचे और घायल गिरीश को हायर सेंटर ले जाने के लिए एम्बुलेंस न उपलब्ध होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वहां पर खड़ी 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हो पाई। विधायक ने अन्य घायलों के लिए हाईवे के टोल पर फोन करके एम्बुलेंस मंगवाई और घायलों को दूसरे अस्पताल में भिजवाया।
 
सीएचसी में घायलों के पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये। पहले मृतक दंपती की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन महिला के आधार कार्ड पर शांतिपुरी का पता मिलने पर वहां से लोगों को बुलावाया गया। इसके बाद मृत दपंती की शिनाख्त हो सकी। सूचना पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी अस्पताल पहुंच गये और घटना पर दुख जताया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मृतक मोहन सिंह व उनकी पत्नी उमा कुछ समय पहले ही घर से किच्छा आये थे। किसी काम से वे आम्बेडकर चौक की ओर गये और हादसे का शिकार हो गए। मृत दंपती के दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। मोहन घर पर ही आनंदा डेयरी का काम करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rudrapur news Three people including a couple died in two accidents Three people including a couple died in two accidents in Udham Singh Nagar uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More