देहरादून। देहरादून के विकासनगर के सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास शनिवार (आज) सुबह एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है। इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल – त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]