तेज रफ्तार कार ने रोंदा तीन लोगों को, एक की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां तल्लीताल फांसी गदेरा में गुरुवार (आज) सुबह एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक कार चालक और उसका साथी फरार हो चुके थे। 

स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से बिहारी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल गुरुवार सुबह पेंटिंग का काम करने के लिए राज भवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बाद में कार को सड़क पर छोड़कर चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक के पुलिसकर्मी होने की बात सामने आई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding car ran over three people; one is in critical condition Accident news nainital news Speeding car Three people hit by car uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन लोग आये कार के नीचे तेज रफ्तार कार दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More