दो वाहनो की आपसी भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां खैरना क्षेत्र अंतर्गत दो वाहन आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 02 अप्रैल 2023 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा एसडीआरएफ को सूचना मिली कि रातिघाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के पास एक कार व एक महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है। उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से एसआई राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन (UK02 TA 1831) जो 09 यात्रियों को लेकर कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी जिसे एक टाटा स्टोर्म द्वारा टक्कर मार दी गई। एसडीआरएफ द्वारा टाटा स्टोर्म सवार घायल व्यक्ति नरेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह जो मेरठ से अल्मोड़ा जा रहे थे को खैरना हॉस्पिटल भेजा गया एवं यूटिलिटी में सवार घायल रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष जो कि कपकोट निवासी है, को भी हॉस्पिटल भेजा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news SDRF rescued and sent them to the hospital Three people were injured in a collision between two vehicles Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More