भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर हुई राख   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां शनिवार सुबह लगभग 6:15 बजे अचानक आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना महाराणा प्रताप चौक के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले दो साइकिल पंचर की दुकानों में लगी, जो स्थानीय निवासी अनिल शर्मा के बताए गए हैं। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, तभी दुकानों से उठती धुआं और लपटें देखकर लोग भयभीत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेडकर्मी अर्जुन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि असली कारण पोस्ट-इंवेस्टिगेशन में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

आग ने विकराल रूप धारण कर पास की तीसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते कार्रवाई के कारण आसपास की अन्य दुकानों और इमारतों को सुरक्षित रखा जा सका।

इस आग में तीन दुकानों में रखा टायर, ट्यूब, रबर और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ समय के लिए माहौल भय और अफरातफरी भरा रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड अब भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kashipur news massive fire three shops burnt to ashes Three shops burnt to ashes in a massive fire udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज तीन दुकानें जलकर हुई राख भीषण अग्निकांड

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More