दाबका पुल पर भिड़ी तीन गाड़िया, गम्भीर घायल को एआरटीओ ने पहुंचाया चिकित्सालय  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। रामनगर में दाबका नदी के पुल के ऊपर 3 गाड़ियों की आपस में जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हो गई जिससे गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, हादसा तेज़ रफ़्तार का होना बताया जा रहा है। घायल हुई सवारियों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एआरटीओ विमल पांडे द्वारा सरकारी वाहन से हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

हादसे के दौरान एक कार चालक के कार में ही फंसे रहने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान तमाशबीन बने लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने चालक को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच मौके से गुजर रहे हल्द्वानी एआरटीओ विमल पांडे ने घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति के सिर से काफी खून बह रहा था। जिसे एआरटीओ विमल पांडे ने दुर्घटना स्थल से अस्पताल पहुंचने तक कपड़े से बांधकर रोकने का प्रयास किया। एआरटीओ विमल पाण्डे द्वारा घायल चालक को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति का नाम नामित तिवारी बताया जा रहा है. जो हल्द्वानी के लामाचौड़ का रहने वाला है। मीडिया द्वारा जानकारी पर एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि वो काशीपुर से मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे थे। उन्होंने हाईवे पर हादसे को देखा तो रुक गए और स्तिथी की गम्भीरता को देख बिना किसी देरी के घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ARTO took the seriously injured to the hospital ramnagar news road accident news Three vehicles collided on Dabka bridge Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More