देर रात स्कूटी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से स्कूटी सवार तीन युवको की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रप्रयाग। यहां बीती देर रात करीब 11:15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू तीनों युवकों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात एक स्कूटी हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूटी वाहन संख्या यूके 13B 2344 में अंकित (उम्र- 27) पुत्र प्रताप लाल निवासी-गुनियाल (पोखरी), टीटू (उम्र- 23 ) पुत्र राकेश लाल, निवासी-कुंडा दानकोट, संदीप (उम्र- 27) निवासी-बरसील जिला रुद्रप्रयाग सवार थे,जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के तहसील के नजदीक केदारनाथ हाईवे की पहाड़ी से एक स्कूटी सवार महिला पर बोल्डर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले ही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गया था। इस घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके अलावा सम्राट होटल के पास सब्जी का पिकअप वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई थी। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Late night rudraprayag news the scooty went out of control and fell into a deep ditch three youths riding a scooty died uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More