बदरीनाथ हाइवे में टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। चमोली के बिरही में तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक करते समय बाइक के टैम्पो ट्रेवलर से टकराने के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाने के साथ ही पु‌लिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident in Badrinath Highway chamoli news Three youth died in collision between tempo traveler and bike in Badrinath Highway Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More