तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क में पलटने से तीन युवकों की हुई मौत जबकि दो युवक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

जसपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गईं, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में 5 युवक सवार थे। हादसे में 3 युवकों शाहरुख (19 वर्ष), आमिर (21 वर्ष) और खालिद (20 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों मृतक चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding car went out of control and overturned on the road Accident news jaspur news three youths died Three youths died after a speeding car went out of control and overturned on the road two youths were seriously injured udham singh nagar news uttarakhand news while two youths were seriously injured

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More