भाजपा नेता सहित तीन युवक स्मैक के साथ पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां रायवाला थाना पुलिस ने खांड गांव के पास भाजपा नेता सहित तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 

थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के अनुसार जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Three youths including BJP leader caught by police with smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ सौ की गजक के बदले […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More