बिड़ला स्कूल के पास कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग में तीन युवक घायल, एक हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को गोली लगी है।

घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है। तीनों युवक चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 युवकों के एक समूह ने कार सवार इन युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस हमले में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Firing by youths travelling in a car near Birla School Haldwani news one referred to higher centre one seriously referred to higher centre three youths injured Three youths injured in firing by youths travelling in a car near Birla School uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक गंभीर हायर सेंटर रेफर क्राइम न्यूज तीन युवक घायल बिड़ला स्कूल के पास कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More