लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत और सात लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक रामलला के दर्शनों को अयोध्या जा रहे थे।

जानकार सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह उत्तराखंड से अयोध्या जा रही एक्सयूवी कार संख्या (यूके05डी/5885) मैलानी थाना क्षेत्र में नौवांखेड़ा गांव के पास गोला-खुटार रोड पर सामने से जा रही ईंटों भरी ट्राली से टकराने के बाद सामने से आ रही दूसरी कार से भी भिड़ गई। हादसे में एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए वहीं वैगन आर कार भी सड़क से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में एक्सयूवी कार सवार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक को जख्मी हालत में गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान अचल सिंह (30), कुन्दन सिंह (35) व प्रतीक शर्मा (30) निवासी पिथौरागढ उत्तराखंड के रूप में हुई है। जबकि पिथौरागढ़ के ही नरेन्द्र सिंह (30) व अनिकेत (30) को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

थाना मैलानी की चौकी संसारपुर के प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया है कि सुबह करीब 5: 20 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पहुंचकर बचाव कार्य के बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा गया। दोनों कारों में सवार सभी 10 लोग घायल हैं, जिसमें तीन की मौत और सात लोग घायल हैं। ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी पांच लोग पिथौरागढ़ से अयोध्या जा रहे थे। वैगनार कार में दिलीप सिंह, उनकी पत्नी रंजना और बेटा अनुज व जीआरपी लखीमपुर चौकी प्रभारी शिवम, उनकी पत्नी पूजा सवार थे। ये लोग भी घायल हुए हैं। दिलीप सिंह देवरिया गन्ना समिति गोला में बड़े बाबू पद पर तैनात हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र और अनिकेत की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Lakhimpur khiri accident news Three youths died and seven people were injured in the accident Three youths resident of Pithoragarh died and seven people were injured in the collision between a high-speed car and a tractor in Lakhimpur Kheri up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More