देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात करीब 11:10 बजे हुआ। 

हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को मिलते ही सेलाकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि स्कूटी को सूरज (20) चला रहा था, जबकि उसके पीछे मुकेश (26) और अनिल (22) सवार थे। अचानक लेबर चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश और अनिल को गंभीर हालत में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

सेलाकुई थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तीनों युवक एक निजी कंपनी में काम करते थे और उस रात वे जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी से लौटते वक्त शराब के ठेके की ओर जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news hit by an unknown vehicle Late night accident Late night three youths riding a scooty died after being hit by an unknown vehicle three youths riding a scooty died uttarakhand news अज्ञात वाहन की टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात दुर्घटना देहरादून न्यूज स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More