एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में रोमांच : आर्यन बेलवाल ने बनाई बढ़त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती तीन राउंड की गिनती में मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है और चुनाव में अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश 

तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद आर्यन बेलवाल को अब तक कुल 312 वोट मिले हैं। वहीं एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह को 220 और एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 185 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 92 वोट आगे चल रहे हैं।

शुरुआती तीन राउंड के आंकड़ों में आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच भी मुकाबला जारी है। मतगणना के अगले राउंड में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या सत्ता का अखाड़ा? सांसद-विधायक से भी भारी पड़ रही छात्र राजनीति  

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान के बाद कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटना भी सामने आई थी, जिसमें एक छात्र के घायल होने की जानकारी सामने आई। फिलहाल कॉलेज में मतगणना जारी है और सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News exciting vote count Haldwani news Hindi News independent candidate Aryan Belwal forging ahead.   उत्तराखण्ड न्यूज MBPG student union election News from the hills News From the Pahad Thrilling vote count in MBPG student union election: Aryan Belwal takes the lead; Uttarakhand News एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने चल रहे आगे मतगणना में रोमांच हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : चौथे राउंड की मतगणना में भी निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त कायम रखी है। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक नोट अंतिम फैसला नहीं : चुनाव आयोग विवाद पर सीएम […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोपी डॉक्टर आया विजिलेंस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां विजिलेंस टीम ने जिला अस्पताल में तैनात एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। यह भी पढ़ें 👉  मैट्रिमोनियल साइट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में आग लगने से सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। जिले के मोरी विकासखंड के आराकोट के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा भवन जलकर राख हो गया। इस हादसे में भवन में वर्षों से रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन […]

Read More