हरिद्वार। बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृत्यु से पूर्व किसान ने जहर खाने के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था। किसान का कहना था कि ऋण वसूली के लिए बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारी उसे व उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रबंधक व दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झबरेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से वह ऋण नहीं चुका पा रहा था। जबकि ऋण की वसूली को लेकर बैंक का प्रबंधक व दो कर्मचारी लगातार सुधीर को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर पिछले सप्ताह सुधीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार दौरान उसकी मौत गई थी। पीड़ित ने उपचार के दौरान बयान दर्ज करवाए थे। उसने अपनी मौत के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि तहरीर और बयानों के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया।जिसके चलते बैंक शाखा प्रबंधक व दो कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]