रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच ट्रैकर की खाई में गिरने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रप्रयाग। रुद्रनाथ ट्रैक पर भारी बारिश के बीच एक ट्रैकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 200 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया। मृतक ट्रैकर उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी था।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गौचर द्वारा एसडीआरएफ को अवगत कराया गया कि रुद्रनाथ ट्रैक पर एक ट्रैकर जो नीचे वापस आ रहा था, रास्ते मे पैर फिसलने से खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट गौचर से उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल रोड हेड से लगभग 08 किमी पैदल दूरी पर था। एसडीआरएफ टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खराब मौसम व दुर्गम रास्ते से पैदल होते हुए घटनास्थल पर पहुँची। उक्त ट्रैकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। लगभग 200 मीटर की खड़ी चढ़ाई, घनघोर अंधेरा व वैकल्पिक रास्ता, ट्रैकर के शव को खाई से निकालना आसान नही था, परन्तु एसडीआरएफ जवानों ने तमाम मुश्किलों को दरकिनार करते हुए उक्त ट्रैकर के शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर तैयार कर पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की पहचान ओमेंदर सिंह पुत्र सतपाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी कंकर खेड़ा, मेरठ, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Death due to tracker falling into a ditch amid heavy rains on Rudranath track death occurred rudraprayag news SDRF did the rescue Tracker fell into a ditch Tracker fell into a ditch due to heavy rains uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More