नैनीताल – कालाढूंगी मार्ग पर भारी भूस्खलन से यातायात बाधित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल से कालाढूंगी को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग  गुरुवार सुबह अचानक हुए भारी भूस्खलन के चलते पूरी तरह बंद हो गया।मल्लीताल स्थित घोड़ा स्टैंड के पास और बारहपत्थर क्षेत्र में पहाड़ी से आए भारी मलबे ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे भूस्खलन की शुरुआत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले मलबा धीरे-धीरे गिरा लेकिन कुछ ही मिनटों में यह तेज गति से बहता हुआ सड़क पर फैल गया। इस मलबे के साथ एक विशालकाय पेड़ भी लुढ़क कर सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी मशीन भेज सड़क खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। यात्री और स्थानीय लोग सड़क खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं। बारिश की स्थिति को देखते हुए मार्ग खुलने में समय लग सकता है। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: heavy landslide nainital news Nainital-Kaladhungi road Nainital-Kaladhungi road traffic disrupted due to heavy landslide traffic disrupted uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल - कालाढूंगी मार्ग नैनीताल न्यूज भारी भूस्खलन यातायात बाधित

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More