08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल/अल्मोड़ा । भारी वाहनों/यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन हेतु जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में तथा वर्तमान मानसूनी परिस्थितियों के दृष्टिगत अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के कि.मी.-56 एवं क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर भारी वाहनों/यात्री वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक08.09.2026 से 09.09.2026 तक यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्नानुसार यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया जाता है।
 
1. मुख्य मार्ग पर प्रतिबंध
 
अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के कि.मी.-56 एवं क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर भूस्खलन, मार्ग पर पत्थर/बोल्डर गिरने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की संभावित स्थिति को देखते हुए उक्त अवधि में भारी/व्यावसायिक वाहनों एवं यात्री वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
 
हल्के वाहन, आपातकालीन वाहन एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों का आवागमन मार्ग की वास्तविक स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के अधीन रखा जाएगा।
 
2. भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग
 
मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों/यात्री वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने की स्थिति में अल्मोड़ा की ओर से आने वाले ऐसे वाहन, जिन्हें मैदानी जनपदों की ओर जाना है, उन्हें निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कराया जाएगा—
 
वैकल्पिक मार्ग-1:
अल्मोड़ा → विश्वनाथ → शेरघाट/शहरफाटक मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-13)
 
वैकल्पिक मार्ग-2:
खैरना → रानीखेत मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-14)
 
भारी वाहनों/यात्री वाहनों को निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट से ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा तथा किसी भी दशा में प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
 
3. मैदानी जनपदों से पर्वतीय जनपदों को जाने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग
 
मैदानी जनपदों से पर्वतीय जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों को निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा
 
वैकल्पिक मार्ग-1:
भीमताल → खुटानी → धानाचूली → शहरफाटक मोटर मार्ग
 
वैकल्पिक मार्ग-2:
भवाली → कैंची → खैरना → भुजान → रानीखेत मोटर मार्ग
 
4. आपातकालीन सेवाओं हेतु व्यवस्था
 
एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन, आपदा राहत एवं बचाव दल, आवश्यक खाद्य सामग्री/दवा एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों के लिए आपातकालीन कॉरिडोर उपलब्ध रखा जाएगा।
 
आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।
 
5. यातायात डायवर्जन के संबंध में सूचना प्रसारण
 
यातायात डायवर्जन के संबंध में वाहन चालकों एवं आम जनता को समय से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु—
 
• पुलिस/यातायात कर्मियों द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है।
• स्थानीय स्तर पर उद्घोषणा की जा रही है।
• संबंधित विभागों के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है।
• आवश्यकतानुसार सोशल मीडिया/मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
 
6. मार्ग पुनः खोलने की व्यवस्था
 
दिनांक 09.09.2026 के बाद मार्ग की स्थिति का संबंधित विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः सुरक्षित पाए जाने के उपरांत सक्षम स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भारी वाहनों का आवागमन पुनः प्रारंभ कराया जाएगा।
 
जब तक सक्षम स्तर से मार्ग खोलने की अनुमति प्राप्त नहीं होती है, तब तक प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों/यात्री वाहनों का आवागमन पूर्ववत प्रतिबंधित रहेगा।
 
अपील
आम जनमानस एवं समस्त वाहन स्वामियों/वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करना सुनिश्चित करें तथा यातायात डायवर्जन प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा का शुभारंभ करने का कष्ट करें।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 08 से 09 सितंबर Devbhoomi News effect for heavy and passenger vehicles Hindi News Nainital/Almora News News from the hills News From the Pahad the Almora–Kwarab National Highway and Kwarab Bypass route Traffic diversion plan to remain in effect for heavy and passenger vehicles on the Almora–Kwarab National Highway and Kwarab Bypass route from September 8 to 9 Traffic Update (September 8–9): Diversion plan uttarakhand news अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग उत्तराखण्ड न्यूज ट्रैफिक समाचार नैनीताल/अल्मोड़ा न्यूज भारी/यात्री वाहन लागू रहेगा डायवर्जन प्लान

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में विभाग के इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: 9 सितंबर सुनवाई से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऑनलाइन कॉज लिस्ट में मामला तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है। ऐसे में सुनवाई और महत्वपूर्ण आदेश की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में घर से बिना बताए नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: […]

Read More