भारत के उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल भ्रमण पर हल्द्वानी में रहेगा ट्रेफिक डायवर्जन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।भारत के उपराष्ट्रपति दो दिन के लिए जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे है। जिनके जनपद भ्रमण के दौरान हल्द्वानी में ट्रेफिक डायवर्जन किया गया है।

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 25-6-2025 को समय प्रातः 07ः00 बजे से 11ः00 बजे तक और दिनांक 27.06.2025 को समय 0ः900 से 13ः00 बजे तक अथवा वीवीआईपी के कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

◾दिनांक 25-06-2025 को समय 06ः00 बजे से 11ः00 बजे तक और दिनांक 27-06-2025 को समय 07ः00 से 13ः00 बजे तक वीवीआइपी रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
◾शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन इस अवधि में हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी, रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
◾वी0वी0आई0पी0 रूट तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी
◾वीवीआइपी महोदय के हल्द्वानी से नैनीताल प्रस्थान के समय निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जायेगाः-
1-नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर।
2-नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर।
3-नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से रूसी बैण्ड-2, रूसी बैण्ड-1 से मंगोली, कालाढूंगी की ओर।
4-नैनीताल से वाया भवाली, भीमताल मार्ग।
◾रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें व टैक्सी वाहनों को वीवीआइपी महोदय के प्रस्थान से 20 मिनट पूर्व रोडवेज/केमू स्टेशन व टैक्सी स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा।
◾पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर रोका जाएगा।
◾गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा गौलापार पर रोका जाएगा अथवा गौलापुल की ओर भेजा जाएगा।
◾भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहनों को सलड़ी चौकी/चंदा देवी/अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा।
◾फ्लीट प्रस्थान करने पर भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहनों को नंबर 1 बैंड ज्योलीकोट से न्यूनतम 02 किलोमीटर पीछे भवाली की ओर रोका जाएगा।
◾सम्पूर्ण वीवीआइपी रूट में फ्लीट प्रस्थान के दौरान पड़ने वाले विभिन्न कटों एवं लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news on the visit of Nainital district there will be traffic diversion in Haldwani There will be traffic diversion in Haldwani on the visit of Vice President of India to Nainital district uttarakhand news Vice President of India उत्तराखण्ड न्यूज जनपद नैनीताल भ्रमण पर भारत के उप राष्ट्रपति हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में रहेगा ट्रेफिक डायवर्जन

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More