कल दशहरे पर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखले ट्रेफिक प्लान  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दशहरे के त्योहार को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 2 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से दशहरा कार्यक्रम खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान शहर के मुख्य इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी व केवल बाईपास मार्गों का उपयोग किया जाएगा।

बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग: रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसें टीपी नगर तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा, या तीनपानी-गोला बाईपास-नारीमन तिराहा-तिकोनिया-नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

बरेली रोड से आने वाली बसें भी तीनपानी के रास्ते होंडा शोरूम या गोला बाईपास के रास्ते काठगोदाम होते हुए रोडवेज तक आएंगी।

कालाढूंगी रोड से आने वाली बसों को लामाचौड़ से ऊंचापुल, पनचक्की, हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहा से होकर रोडवेज भेजा जाएगा।

रोडवेज स्टेशन से बाहर जाने वाली बसें पूर्वी गेट से निकलकर बाईपास मार्गों से गंतव्य की ओर जाएंगी।

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन: बरेली, रामपुर व कालाढूंगी रोड से आने वाले छोटे वाहन गोला बाईपास, पनचक्की, हाईडिल और नारीमन तिराहा जैसे वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

 

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन काठगोदाम से नारीमन तिराहा, गोला बाईपास, तीनपानी और ऊंचापुल जैसे मार्गों से शहर से बाहर निकलेंगे।

नैनीताल रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन महारानी होटल तिराहा से कुल्यालपुरा और पानी की टंकी तिराहा या नैनीताल बैंक से जेल रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था: दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग ओके होटल के पास स्टेडियम गली, सिन्धी स्वीट्स के बगल में और तहसील परिसर में की गई है।

चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग: कालाढूंगी रोड: पर्वतीय उत्थान मंच, रामपुर रोड: एचएन इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड: ठंडी सड़क/वर्कशॉप लाइन, बरेली रोड: लक्ष्मी शिशु मंदिर/गांधी इंटर कॉलेज के पास की गई है। इस दौरान रोडवेज तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा और सिटी चौक के बीच किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

 

प्रशासन की अपील: दशहरे के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे निजी वाहनों की बजाय अधिक से अधिक पैदल चलें या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ताकि जाम से बचा जा सके और पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: check the traffic plan check the traffic plan before leaving home Haldwani news There will be traffic diversion in the city tomorrow There will be traffic diversion in the city tomorrow on Dussehra Traffic diversion uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कल शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन ट्रैफिक डायवर्जन देखे ट्रेफिक प्लान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More