जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत 28 से 30 मार्च तक का रामनगर-कालाढुंगी शहर का ट्रैफिक प्लान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। दिनांक 28 मार्च, 2023 से दिनांक 30 मार्च, 2023 तक प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत वीआईपी/वीवीआईपी गणों के भ्रमण के दौरान  रामनगर-कालाढुंगी शहर का ट्रैफिक प्लान इस प्रकार से रहेगा।

🔷 कोसी बैराज से लखनपुर होते हुए ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

🔷 दिनांक 28.29.30 मार्च, 2023 की प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक केवल दिन के समय वी.आई.पी. रूट कोसी बराज, लखनपुर, आमदडा, गर्जिया रामनगर तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त तिथि में भारी वाहनों का आवागमन केवल रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

🔷 वी.आई.पी. रूट पर दिनांक 28-3-2023 से 30-3-2023 तक केवल आवश्यक वस्तुएं (जैसे- पेट्रोल/डीजल, दूध, गैस तथा एम्बुलेन्स) के वाहन ही संचालित रहेगे। परन्तु वी.आई.पी. भ्रमण / मूवमेन्ट के समय पूर्णतः जीरो जोन कर दिया जायेगा।

🔷 वी.आई.पी. मूवमेन्ट / भ्रमण के दौरान वी. आई पी रूट नया गांव तिराहा, कोटाबाग तिराहा, बैलपड़ाव तिराहा, हनुमानधाम छोई तिराहा, नया कोसी पुल पूर्वी छोर पाटकोट तिराहा, कोसी बैराज तिराहा, लखनपुर चौराहा, गर्जिया चौकी के सामने तथा शिवलालपुर चुंगी व चोरपानी तिराहे पर *लगभग 100 मी. पूर्व बैरियर लगाकर पूर्णतः जीरो जोन* किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

🔷 जी – 20 के दृष्टिगत नवरात्रि के अवसर पर गर्जिया में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली, छोटा हाथी, आदि बड़े वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें हल्दुआ बैरियर से वापस किया जाएगा। केवल हलके वाहन वाले श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा।

पार्किंग व्यवस्था

🔺 ताज व नमः रिजोर्ट में केवल वी.आई.पी. के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

🔺 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पार्किंग के लिये ताज रिजोर्ट से बराबर में जमीन को समतलीकरण व इन्टरलॉक टाइल लगाकर तथा नमः रिजोर्ट के सामने सड़क के दूसरी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। 

🔺दिनांक 25.3.2023 से 30.3.2023 तक रानीखेत रोड, पी.डब्ल्यू. डी गेस्ट हाउस के सामने, आम उडा रोड तथा डिग्री कॉलेज के सामने लगने वाले वाहन जैसे GMOU/KMOU की बसे, जिप्सी, टकाडम्बर/टिम्पर तथा टॅक्सी आदि समस्त वाहनों को एमपीआईसी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Traffic plan of Ramnagar-Kaladhungi city from March 28 to 30 in view of G-20 conference Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More