यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ की टीम जुटी बचाव कार्य में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 28 यात्री सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे।सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने बताया की 26 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी टीम उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है। घायलों के इलाज और शवों को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
कंट्रोल रूम से दुर्घटना की जानकारी लेते मुख्यमंत्री

पुरोला के थानाध्यक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार वह स्वयं घटना स्थल पर हैं। बस डेढ़ सौ से दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसके परखच्चे उड़ गए। 26 यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बस में कुल 28 यात्री थे। गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। अभी सिर्फ दो शव ही सड़क तक पहुंचाए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More