परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने महाविद्यालय गेट पर भगत सिंह की फोटो रख दिया क्रांतिकारी सन्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर परिवर्तनकामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट पर भगत सिंह की फोटो रख उस पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही भगत सिंह के विचारों से प्रेरित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। 

प्रदर्शनी एवं सभा के दौरान परिवर्तनकामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज भगत सिंह के वास्तविक विचारों को भुलाया जा रहा है। भगत सिंह के विचार समाज बदलाव के विचार थे, इसलिए सरकारों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से भगत सिंह के विचारों को समाज में स्थापित नहीं किया जाता है। भगत सिंह के वह विचार जो समाज बदलाव के थे, जो विचार समस्याओं के खिलाफ लड़ने के लिए थे, तमाम समस्याओं के लिए जो विचार शासकों को कटघरे में खड़ा करते हैं। उन विचारों को समाज में स्थापित करने के लिए सभी इंसाफ पसंद छात्र-नौजवानों सहित नागरिकों को आगे आने की जरूरत है और भगत सिंह के विचारों पर समाजवादी समाज बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने की जरुरत है। इस दौरान गेट पर “भगत सिंह का ख्वाब अधूरा इस सदी में होगा पूरा”, “भगत सिंह तुम जिंदा हो हम सब के अरमानों में”, “अमर शहीदों का पैगाम जारी रखना है संग्राम”, “पूंजीवाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “समाजवाद जिंदाबाद” शहीद भगत सिंह का सर्वप्रिय नारा “इंकलाब जिंदाबाद” भी नौजवानों के बीच में लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

इस दौरान परिवर्तनकामी छात्र संगठन के केंद्रीय महासचिव महेश, चंदन, उमेश, अनिशेख,  उमेश पाण्डेय, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी, भगवती, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से मोहन, टीका राम सहित अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Transformational student organization placed Bhagat Singh's photo at the college gate Revolutionary message Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More