अनिय‌ंत्रित ट्रक के कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में लगी आग, ट्रक चालक हुआ घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां अनिय‌ंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगे। इससे आस-पास अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोगो ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार हादसा राजधानी देहरादून में बुधवार तड़के हुआ। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला चौक पर राजस्थान से टाइल्स लेकर आरहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग लगने से पहले ही ट्रक चालक वाहन से कूद गया था, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। जिस कार पर ट्रक पलटा, उसमें उस समय कोई सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक राजस्थान से टाइल्स लेकर देहरादून आ रहा था। आशारोड़ी से आगे ढलान पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक काफी प्रयासों के बावजूद वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू ट्रक मोहब्बेवाला में खड़ी कार से टकराने के बाद पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

घायल चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, क्योंकि वह बेहोश है। पुलिस ट्रक की आरसी में दर्ज नंबरों के आधार पर संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मोबाइल फोन बंद आ रहा है। क्षतिग्रस्त कार मारूति सुजुकी की ब्रेजा मॉडल बताई जा रही है, जिसे भगवानपुर निवासी व्यक्ति ने होटल के बाहर खड़ा किया था। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident News; An uncontrolled truck overturned on a car An uncontrolled truck overturned on a car causing fire in both the car and truck causing fire in both vehicles; truck driver injured; Uttarakhand News dehradun news अनिय‌ंत्रित ट्रक पलटा कार के ऊपर उत्तराखण्ड न्यूज कार और ट्रक दोनों वाहनों में लगी आग दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More