ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और डंपर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग के पास मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के समीप हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक खाली डंपर श्रीनगर से देवप्रयाग की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक ऋषिकेश की ओर से श्रीनगर की ओर आ रहा था। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

मृतक ट्रक चालक की पहचान ताजबर सिंह पुत्र श्री गोविंद, निवासी गणेश नगर, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। घायल डंपर चालक महावीर महर पुत्र सुर्जन सिंह, ग्राम ज्ञानासु, टिहरी को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया।मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Devprayag news dumper driver injured Rishikesh Badrinath National Highway truck and dumper collision truck driver killed Truck driver killed in collision between truck and dumper on Rishikesh-Badrinath National Highway uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रक और डंपर की टक्कर ट्रक चालक की मौत दुर्घटना न्यूज देवप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More