अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत एक घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में दो लोग सवार थे। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव खाई से बाहर निकालने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज चौकी व्यासी से SDRF को सूचित कराया गया कि निगेर के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है। ट्रक में सवार लोगों को खाई से रेस्क्यू करने हेतु SDRF की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट व्यासी से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 2 व्यक्ति सवार थे। ट्रक देवप्रयाग से गजा खाड़ी मार्ग से टिहरी जा रहा था।जिसमें से एक व्यक्ति (चालक ) हरि ओम पुत्र अज्ञात,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा एक व्यक्ति रमेश पुत्र अज्ञात उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी घायल अवस्था मे था। जिसे SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news driver killed one injured tehri news Truck fell into a deep gorge uncontrollably Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More