मोहब्बेवाला ढाल पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, बाइक सवार की मौत के साथ ही हाईवे पर लगा लंबा जाम  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां रविवार (आज) सुबह मोहब्बेवाला ढाल के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार जवाब दे : सुमित हृदयेश 

जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक आशारोड़ी की ओर से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला ढाल पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा किनारे मिले दो मासूमों के शव, सवालों में मां की ममता और इंसानियत 

हादसे की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली और क्लेमेनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से हटाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ IPS अधिकारी के निधन पर DGP उत्तराखंड सहित SSP NAINITAL ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

हादसे के कारण मुख्य हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस यातायात को सुचारु कराने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news causing a massive traffic jam on the highway. Uttarakhand News Cement-laden truck Cement-laden truck overturns at Mohbbewala Dhal; motorcyclist killed dehradun news Devbhoomi News Highway traffic jam Hindi News Mohbbewala Dhal Motorcyclist's death News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज बाइक सवार की मौत मोहब्बेवाला ढाल सीमेंट से भरा ट्रक हाईवे पर लगा जाम

More Stories

उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    चम्पावत। बाराकोट तहसील क्षेत्र के कामाज्यूला में शनिवार शाम एक पिकअप वाहन के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

टीबी-एचआईवी से बचाव को लेकर एनसीसी कैडेटों को किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    खटीमा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी आर्मी और एयरफोर्स विंग के कैडेटों के लिए टीबी-एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को टीबी और एचआईवी संक्रमण से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी देना तथा […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकुल परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ :135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधियां वितरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हरिद्वार/श्यामपुर कांगड़ी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा सप्ताहव्यापी जनजागरूकता एवं चिकित्सा अभियान का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का […]

Read More