त्यूनी अग्निकांड: नायब तहसीलदार निलंबित, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको  ढांढस  बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एसडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू दूसरे दिन भी जारी है। जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मृतकों में अधिरा पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, समृधि पुत्री जयलाल उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया हिमाचल प्रदेश व सोनम पुत्री त्रिलोक उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल थी। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी, फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एसडीआरएफ टीम मोरी (उत्तरकाशी), 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी। स्थानीय ग्रामीणों, निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने देर रात घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: announcement of financial assistance to the relatives of the deceased dehradun news Tuni fire incident: Naib Tehsildar suspended Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More