नाले में मिले महिला का शव मामले में दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पुलिस ने सोनम हत्याकांड का किया खुलासा करते हुए यूपी के दो युवको को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने हत्या कर शव को सिडकुल क्षेत्र के नाले में फेंकने की बात कबूली। पुलिस के मुताबिक सोनम जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी और दोनों ने सेक्स के लिए सोनम को अपने कमरे पर बुलाया था लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों का सोनम से विवाद हो गया और सोनम ने दोनों को धमकी दी कि तुम्हारी पोल बाहर आकर खोल देती हूं दोनों युवक बेज्जती के कारण घबरा गए और उन्होंने सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद शव को कट्टे में भरकर सिडकुल के नाले में फेंक दिया घटना विगत 13 सितंबर की है 14 सितंबर की सुबह पुलिस को महिला का शव नाले से बरामद हुआ।

एसएसपी. हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि

● शव ठिकाने लगाने के लिए प्रयुक्त बाइक व मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद
● वेश्यावृत्ति के पश्चात पैसों का लेनदेन बना हत्या का कारण
● सिड़कुल पुलिस ने किए दोनों हत्यारे गिरफ्तार
● शानदार सफलता पर पुलिस टीम को ₹2500 ईनाम की घोषणा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

अज्ञात शव की पहचान-
दिनांक 14-9-2021 को रामनगर सलेमपुर नाले में एक सफेद व नीले कट्टे में एक महिला का शव की पहचान करने के पश्चात सिड़कुल पुलिस एवं सी.आई.यू. हरिद्वार द्वारा विभिन्न प्रयासों के पश्चात मृतका के कातिलों का पता लगाने में सफलता हासिल की। सोशल मीडिया व समाचार पत्र के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के पश्चात महिला की पहचान बुग्गावाला थाना क्षेत्रान्तर्गत रसूलपुर टोगिंया निवासी महिला के रुप में हुई थी किन्तु हत्या के कारणों एवं हत्यारोपियों की तलाश एक बड़ा चैलेंज था जिसे गठित टीम से सफलतापुर्वक पूरा किया।

खुलासे के लिए टीम गठित –
नाले में मिले शव की पहचान करने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात हत्या का एक ब्लाइंड केस हरिद्वार पुलिस के हाथ लगा था। मामला महिला से जुड़ा होने से घटना की गंभीरता और अधिक बढ़ गयी थी। श्रीमान एस.एस.पी. हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र रावत महोदय द्वारा मामले के जल्द खुलासे की जिम्मेदारी सौंपते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं एएसपी/ सीओ सदर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निकट पर्यवेक्षण में तत्कालिन सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला एवं सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

अभियुक्तों की तलाश 
गठित टीमों द्वारा मृतका के मोबाइल नम्बर की डिटेल के विश्लेषण के साथ घटनास्थल के निकटवर्ती स्थानों पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करने के पश्चात पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा जब चैक की गयी एक फुटेज में मृतका घटना वाले दिन एक व्यक्ति के साथ किसी घर में जाती दिखाई दी व रात्रि के समय इसी कमरे से दो व्यक्ति मोटर साईकिल की मदद सफेद कट्टे में कुछ ले जाते हुए दिखे। विशेषज्ञों की मदद से स्कैच बनाकर मुखबिर तंत्र की चहलकदमी बढ़ाने पर दोनो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो संदिग्ध चुन्नीलाल उर्फ रिंकू व राहुल शर्मा निवासीगण इस्लामनगर, बदांयूं उ0प्र0 हाल सिद्धविनायक कालोनी सिडकुल नें सख्त पूछताछ के आगे नतमस्तक हो अपना जुर्म स्वीकार किया।

हत्या का कारण ?
गिरफ्तार हत्यारोपियों से पूछताछ के पश्चात प्रकाश में आया कि वो दोनों मृतका को कुछ दिन पहले से जानते थे जो वैश्यावृत्ती का काम करती थी। दिनांक 13.09.2021 को कमरे पर बुलाने के पश्चात पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद होने पर मृतका ने दोनों अभियुक्तों के बारे में लोगों को बताने व पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत करने की धमकी देने पर दोनो ने उसका गलाघोट कर हत्या कर दी और उसका शव कट्टे मे रखकर रात्रि मे मोटर साईकिल से अपनी गली से आगे रामनगर कालोनी मे खाली प्लाट के बगल मे गन्दे नाली मे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

अभियुक्तो की निशांदेही पर टीम ने शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयुक्त मोटर साईकिल एव मृतका का मोबाईल बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सिडकुल पुलिस की इस शानदार सफलता पर जनता व मीडिया द्वारा मुक्त कंठ से सिडकुल पुलिस व CIU हरिद्वार की सराहना की गई।

पुलिस टीम सिडकुल :-
SI लखपति सिंह बुटोला
SI अर्जुन सिंह, SI सोहन सिंह, SI अशोक रावत, कां. गोपी चन्द, कां. विरेश, कां. नरेन्द्र राणा, कां. अरूण कैतूरा, कां. करम सिंह, कां. सदीप, कां. प्रदीप कुमार, कां. तनवीर अली

CIU हरिद्वार टीम का विवरण-
प्रभारी रणजीत सिंह तोमर
हे.का. सन्दुर सिंह,कां. विवेक, कां. हरवीर, कां. पदम, कां. वसीम, कां. विवक, कां. आजम, कां. उमेश, कां. पदम, कां. नरेन्द्र

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More