हरिद्वार। यहां रुड़की में मंगलवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती में कोर विश्वविद्यालय से आगे दो बाइक सवारों को एक बस ने कुचल दिया। इतना ही नहीं बस 40 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इससे एक किशोर समेत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह बस के पीछे ही चल रहे थे। हादसा होता देख उन्होंने बस रुकवाई, और दोनों को सिविलअस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने शवों को मार्चरी में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान मन्नान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर के रूप में हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस के नीचे आने से करीब 40 मीटर तक दोनों घिसटते हुए गए।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]