आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत के साथ तीन अन्य पर्यटक घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

ऊखीमठ।उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। वहीं खराब मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के कारण कई पर्यटक ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को मौके पर रवाना किया। बताया गया कि राहत टीमों के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके बड़े भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में उन्नाव निवासी शुभम शुक्ला (25), आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ऊखीमठ थाना प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान लगातार चलाया गया। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने क्षेत्र में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident due to lightning strike Accident news two brothers from Lucknow died and three other tourists were injured Two brothers from Lucknow died and three other tourists were injured due to lightning strike Ukhimath news uttarakhand news आकाशीय बिजली गिरने से दुर्घटना उत्तराखण्ड न्यूज ऊखीमठ न्यूज तीन अन्य पर्यटक घायल दुर्घटना न्यूज लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More