हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, मारपीट के बाद एक युवक दूसरे की कार लेकर फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में सोमवार की रात हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों कार सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई, जिससे हाईवे पर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रुड़की टॉकीज के पास देर रात हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। दोनों युवक काफी देर तक आपस में मारपीट करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर दूसरे युवक की कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इससे पहले पुलिस के सामने भी युवक जमकर हंगामा करते रहे और अपनी कार बरामदगी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह युवकों को समझाकर शांत किया। साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। वहीं, दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि कार लेकर फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही उसकी कार को कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after the fight one young man runs away with the other's car haridwar news nainital news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More