तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराने से दो बच्चों की मौत के साथ ही दो युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े पिकअप से टक्कर में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू करना शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दोनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

चमोली थाना पुलिस के एसआई नरेश ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी जिला अस्पताल से मिली थी। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर गए और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे 4 लोग ब्रह्मसैन गांव से एक बाइक पर रामलीला देखने गोपेश्वर जा रहे थे।जैसे ही वे लोग बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास पहुंचे तो ज्यादा स्पीड होने से उनकी बाइक खड़ी पिकअप में जा घुसी। नाबालिगों की चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने बच्चों को परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। देर रात 11 बजे के आस -पास जिला अस्पताल गोपेश्वर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत गोपेश्वर अस्पताल पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की। बाइक का नंबर UK07 BT 8076 है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ब्रह्मसैन निवासी 11 वर्षीय उज्जवल और 14 वर्षीय समीर की मौत हो गई। ब्रह्मसैन निवासी सागर और अमन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अंधेरा और गति नियंत्रण न होने के कारण यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और गति-नियंत्रक संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news High-speed bike collided with a pickup parked on the roadside Two children died and two youths were injured Two children died and two youths were injured when a high-speed bike collided with a pickup parked on the roadside uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज तेज रफ्तार बाइक की सड़क किनारे खड़े पिकअप से टक्कर दुर्घटना न्यूज दो बच्चों की मौत के साथ ही दो युवक घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More