मशरूम प्लांट के नाम पर किसानों का एक करोड़ रुपया लेकर दो कंपनियां फरार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भवाली। यहां मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर दो कंपनियां किसानों का एक करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने दोनों कंपनियों के डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठगी करने वालों में उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और हल्द्वानी के लोग शामिल हैं। 
 
काशीपुर के शिवलालपुर कुंदेश्वरी व वर्तमान में पंत स्टेट हाउस भवाली निवासी संदीप सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भवाली थाना क्षेत्र के रेहड़ रोड गांधी कॉलोनी स्थित एम्ब्रोसिया फूड फर्म व एम्ब्रोसिया न्यू मेडिसिन कंपनी ने संदीप सिंह रावत व अन्य किसानों से षड्यंत्र कर एक करोड़ की धोखाधड़ी कर दी। 2021 से 2023 तक दोनों कंपनियां भवाली में संचालित की गईं। बाद में कंपनियां किसानों का पैसा लेकर फरार हो गई। तहरीर पर पुलिस ने गौरवेंद्र गंगवार निवासी ओरझार पीलीभीत हाल निवासी चीनपुर, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, देवेश सिंह गंगवार व पवन कुमारी दोनों निवासी निवासी पीलीभीत रोड जिला बरेली, शैलेन्दर सिंह निवासी बदायूं समेत डायरेक्टर नुरुद्दीन शाबुद्दीन पटेल निवासी हैदराबाद, तेलंगाना और डायरेक्टर अतीक पटेल चचेरा भाई नुरूद्दीन शाबुद्दीन पटेल के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा को दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news Fraud Mushroom Plant one crore rupees from farmers two companies absconding Two companies absconding with one crore rupees from farmers in the name of mushroom plant uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More