दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ज्योलीकोट निवासी 26 वर्षीय नीमा जोशी की बरेली में मौत हो गई।
 
जानकारी के अनुसार नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में जून माह में डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड के एक के बाद एक मामले सामने आने लगे थे। ग्रामीणों ने दूषित पेयजल सप्लाई होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक स्कूल समेत कई गांवों से सैंपल जुटाए थे। जांच रिपोर्ट में सब सही मिला। इधर, ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों से लोग डायरिया और पीलिया से ग्रसित होने लगे। गांजा सड़ियाताल के रितेश को 18 अगस्त से टायफाइड, उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 28 अगस्त को हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां से दिल्ली स्थित एलबीएस अस्पताल और एम्स के लिए रेफर किया गया, जहां लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई। चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रितेश को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। रितेश 11 वीं का छात्र था। इधर, ज्योलीकोट क्षेत्र की नीमा जोशी को भी लीवर इंफेक्शन और पीलिया के बाद बरेली राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट क्षेत्र के दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मौत की वजह पीलिया है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टरों की टीम से दोनों की रिपोर्टों की जांच करने को कहा है।
 
उल्लेखनीय है कि ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। कई बार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट स्वास्थ्य विभाग व पेयजल की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठोस कदम उठाने की मांग की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report complaints of contaminated water Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad two deaths in Jyolikot Two deaths in Jyolikot amidst complaints of contaminated water; Health Department to investigate. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज ज्योलीकोट में दो मौतें दूषित पानी की शिकायतें नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More